BIOGRAPHY OF DR.APJ ABDUL KALAM FOR MOTIVATION IN HINDI - Jaane Sab kuch

Breaking

गुरुवार, 18 अप्रैल 2019

BIOGRAPHY OF DR.APJ ABDUL KALAM FOR MOTIVATION IN HINDI

डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम की बायोग्राफी(जीवनी)

भारत में ऐसा कौन होगा जो कि "भारत रत्न से सम्मानित,भारत के 11 राष्ट्रपति,MISSILE MAN नाम से मशहूर डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम"को ना जानता होगा |आज भारत MISSILE,स्पेस व तकनीक के क्षेत्र में इतना आगे इन्ही की वजह से है,देश के सिविलियन स्पेस प्रोग्राम में डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम की अहम भूमिका रही | साधारण जीवन और उच्च विचार वाले डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम  बचपन से ही बहुत होशियार और प्रतिभाशाली थे | आज ज़्यादातर युवा इन्हीं से INSPIRE होकर MOTIVATION पा रहे हैं और बड़े बड़े मुकाम हासिल कर रहे हैं | आप भी इनकी BIOGRAPHY(जीवनी) पढ़ MOTIVATE  हों |

BIOGRAPHY OF DR.APJ ABDUL KALAM FOR MOTIVATION IN HINDI




डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम का बचपन

डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर को 1931 में तमिलनाडु राज्य के धनुष्कोडी,रामेश्वरम में हुआ था | उन के माता-पिता की वह 7वी संतान थे और सबसे छोटे थे | डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम ने बचपन में बहुत ही साधारण और संघर्ष भरा जीवन जिया पर इसके बावजूद उन्होंने बड़ी सफलताएं हासिल की | डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम के पिता नाव चलते थे |
डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम बचपन से ही बेहद मेहनती थे व बहुत ही होशियार भी थे | बचपन में वह परिवार की आर्थिक सहायता के लिए वे अखबार भी बेचते थे | एक बार अख़बार में एयरोप्लेन एंड एरोनॉटिक्स के बारे में पढ़कर वे बहुत ही MOTIVATE  हुए और उन्होंने वायु सेना में भर्ती होने और देश की सेवा करने की ठानी |
डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम शाकाहारी थे और पांच वक़्त के नमाज़ी भी थे |




डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम की शिक्षा

डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम पहले धनुष्कोडी,रामेश्वरम के एक प्राइमरी स्कूल में पढ़े फिर रामेश्वरम में एक हाईस्कूल में | डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम ने फिर भौतिकी और गणित से बी.एस.सी की परन्तु उनका सपना तो वायु सेना में भर्ती होने का था इसलिए आगे उन्होंने मद्रास इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी(एम.आई.टी) से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढाई की |




INFOGRAPH के जरिये डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम  की बायोग्राफी देखें 

Infograph के जरिये जानिये डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम की बायोग्राफी शार्ट में 


डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम का करियर

डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम ने वायु सेना में ना भर्ती हो पाने के कारण रक्षा मंत्रसालय के तकनिकी विकास एवं उत्पाद विभाग को ज्वाइन किया फिर मेहनत करके MISSILE तैयार की | 1962 में वह INDIAN SPACE AND RESEARCH ORGANISATION-ISRO से जुड़ गए व विभिन्न पदों पर कार्य कर कई प्रोजेक्ट सफल बनाये | डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम ने भारत को रक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए INTEGRATED GUIDED MISSILE DEVELOPMENT PROGRAM-IGMDP भारत के लिए लांच किया | डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम  ने अग्नि,त्रिशूल,आकाश,ब्रह्मोस,पृथ्वी आदि मिसाइल का सफल परिक्षण करा और भारत का परचम पूरी दुनिया में लहराया | डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम ने तकनीक,विकास और उन्नति के क्षेत्र में भारत को बहुत ही आगे लाकर खड़ा कर दिया |




डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम ने परमाणु विकास के लिए भी कई योगदान दिए और 1998 में 11 और 13 मई को परमाणु बम्ब का सफल परिक्षण किया | इससे भारत अब परमाणु शक्ति पाने में समर्थ  हो गया |
डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम की प्रतिभा देख कर और इनका देश प्रेम देखकर इन्हें सम्मान के साथ 25 जुलाई को भारत का 11वा  राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया | डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम ने फिर 5 साल तक भारत के राष्ट्रपति का पद संभाला |
डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम ने कई पुस्तकें लिखीं जैसे -2020,IGNITED MINDS आदि | डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम  की BIOGRAPHY(जीवनी)- "विंग्स ऑफ़ फायर" अरुण तिवारी ने लिखी है जो बच्चो को और युवाओं को काफी प्रेरित करती है |


  • "विंग्स ऑफ़ फायर" ऑनलाइन खरीदिये 
                                                         

डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम के पुरस्कार व सम्मान

डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम को दिल्ली यूनिवर्सिटी,बी.एच.यू,इलाहबाद यूनिवर्सिटी,मैसूर यूनिवर्सिटी,मद्रास यूनिवर्सिटी,अन्ना यूनिवर्सिटी,IIT दिल्ली,IIT मुंबई,IIT कानपूर,एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी,बिरला इंस्टिट्यूट आदि ने "डॉक्टर ऑफ़ साइंस" की उपाधि दी है |
डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम को 2000 में रामानुज पुरस्कार,1990 में पदम् विभूषण,1981 में पदम् भूषण और 1997 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" से नवाजा गया | अतः भारत रत्न डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम ने कई देश व विदेश के सम्मान दिए गए |

डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम के प्रसिद्द QUOTE 

QUOTES FOR MOTIVATION


"सपने वो नहीं होते जो हम सोते हुए देखते हैं,सपने वो होते हैं जो हमें सोने नहीं देते |"

"यदि आप सूरज की तरह चमकना चाहते हो,तो सूरज की तरह जलना होगा |"



कुछ लाइन मुझे बहुत ही अच्छी लगती हैं आप भी पढ़ें:

Speak 5 lines to yourself Every morning:
1.I am the Best.
2.I can do it.
3.I am a winner.
4.Today is my day.
5.God is always with me.

तो मित्रो आपको डॉ.ए.पी.जे अब्दुल कलाम की ये MOTIVATIONAL BIOGRAPHY कैसी लगी हमें COMMENT कर बताएं | अगर आप किसी और महान व्यक्ति की BIOGRAPHY पढ़ना चाहते हैं  तो COMMENT कर बताएं हम उसे भी जरूर इस वेबसाइट डालेंगे | 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Comment करने से पहले इन बातो पर ध्यान दीजिये-

1-किसी भी कमेंट को 3-4 बार ना दोहराएं
2-गलत शब्दों का इस्तेमाल ना करें
3-सवाल डिटेल में पूंछे मै अच्छे से जवाब दे सकूँ
4-कमेंट करते वक़्त कुछ लिंक या एड्स शेयर ना करें
5-ऊपर दिए गए 4 वाक्यों का ख्याल रख कमेंट करें