11 Most Beautiful Places to visit in Rajasthan - Jaane Sab kuch

Breaking

शनिवार, 21 सितंबर 2019

11 Most Beautiful Places to visit in Rajasthan

तो दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं Rajasthan की 11 खूबसूरत और अनोखी जगहों के बारे में जहाँ जा कर आपको प्रकृति का एक अलग सौंदर्य देखने को मिलेगा |

Rajasthan नाम सुनकर ही कोई भी अंदाज़ा लगा सकता है की यहाँ  कभी न कभी वीर राजाओं का साम्राज्य रहा होगा और ऐसा है भी,तो जानते हैं यहाँ की 11 सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में |


1-जल महल,जयपुर

जल महल जयपुर के उत्तर में स्थित आमेर के पास मानसागर झील के बीचों-बीच बना एक महल है जो महाराजा सवाई प्रताप सिंह व महाराजा जय सिंह द्वितीय द्वारा बनवाया गया था | पानी के बीचो-बीच यह महल शाम के समय में जगमगाता हुआ बहुत सुन्दर लगता है |

मन सागर झील के बीचों-बीच एक महल

यह महल टूरिस्ट्स को काफी भाता है क्यूंकि यहाँ शहर की आबादी से दूर एक शांत और सुन्दर माहौल मिलता है |

2-चित्तौरगढ़ का किला,चित्तौरगढ़

Rajasthan के वीर राजाओं की भूमि में बना यह चित्तौरगढ़ का किला भारत के साथ-साथ दुनिया के सबसे विराट किलों में से एक है | यह UNESCO World Heritage Site है | यह किला पहले मेवाड़ राज्य की राजधानी हुआ करता था | यह बनास नदी के पास स्थित है | यह महाराणा प्रताप की भूमि मेवाड़ की शान है |

मेवाड़ की राजधानी चित्तोड का किला

यहाँ और भी कई देखने लायक चीज़ें हैं,जैसे- विजय स्तम्भ ,कीर्ति स्तम्भ ,जौहर कुंड ,गौमुख कुंड ,रानी पद्मिनी महल आदि | इस महल का वर्णन कई धारावाहिक व कई फिल्मों में भी हो चूका है |

3-गरदिआ  महादेव,कोटा

भारत की एजुकेशन कैपिटल कोटा में स्थित यह बहुत ही सौन्दर्यमय जगह है जो चम्बल नदी के निकट स्थित है | यह एक धार्मिक जगह के रूप में यहाँ के रहने वालों की आस्था का एक अद्भुत प्रतीक है |

कोटा में एक जगह

4-माउंट अबू

Rajasthan की अरावली पर्वत श्रंख्ला पर स्थित यह जगह उदयपुर से आगे सिरोही जिले में यह स्थित है | यह गुजरात के बॉर्डर के पास स्थित है | रेतीले इलाके वाले Rajasthan में यह एक अनोखी जगह है जिसे OASOIS OF DESERT भी कहा जाता है क्यूंकि यहाँ कई झरने,ताल,झील व जंगल है |

माउंट अबू-उदयपुर के पास स्थित एक जगह

यह जगह गुर्जरो का ग्रहस्थान भी कहलाया जाता है | ब्रह्मकुमारी समाज का ब्रह्माकुमारी भवन भी यहीं स्थित है | यह भी एक अच्छा टूरिस्ट्स स्पॉट है |

5-बीकानेर

Rajasthan के रेगिस्तानी इलाके में स्थित यह शहर यहाँ की नमकीन और मिठाइयों के लिए काफी चर्चित है | यहाँ हमे Rajasthan की असली संस्कृति भी देखने को मिलती है जैसे-हमे यहाँ ऊट,चुनड़ीदार कपडे,राजपूती ठाट,व्यंजन आदि का मिक्स कॉम्बिनेशन मिलता है |

rajasthan का एक शहर बीकानेर

बीकानेरवाला,बीकाजी आदि ब्रांड्स यहाँ की चीजो का स्वाद अपने प्रोडक्ट्स में होने का दावा भी करते हैं |

6-कुम्भलगढ़ का किला,कुम्भलगढ़

चीन की दिवार के बाद दूसरी सबसे बड़ी दीवार rajasthan के कुम्भलगढ़ की ही है | यह चित्तौरगढ़ के क़िले के बाद मेवाड़ का सबसे महत्वपूर्ण किला है | यह भी UNESCO World Heritage Site है | यह राणा कुम्भा द्वारा बनवाया गया था जो की देखने में काफी खूबसूरत लगता है |

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दीवार



7-आमेर का किला,जयपुर

आमेर का किला भी अपने आप में एक प्रकृति की खूबसूरती की एक मिसाल है | यह जल महल से थोड़ा आगे ही आमेर में स्थित है | यहाँ ज्यादातर मीणा समूह के लोगों ने बसावट की थी | यहाँ दीवान-ए-खास,दीवान-ए-आम,शीश महल आदि जैसे कुछ आकर्षक स्थान भी हैं | यह भी एक UNESCO World Heritage Site है | यह टूरिस्ट्स के लिए सबसे बढ़िया में से एक घूमने की जगह है |

जयपुर की शान अमर का किला



8-पुष्कर,अजमेर

पुष्कर rajasthan के अजमेर में स्थित हिन्दू और सिख समाज की धार्मिक जगह है | यहाँ बहुत बड़ा ब्रह्मा जी का मंदिर है जो गुर्जर सम्राट पुष्कर द्वारा बनवाया गया था | यहाँ गुरु नानक देव जी और गुरु गोबिंद सिंह जी के गुरूद्वारे भी हैं |

अजमेर के पास स्थित एक धार्मिक स्थान
एनचेंटिंग ट्रेवल्स 
पुष्कर का प्रमाण महान हिन्दू ग्रन्थ रामायण और महाभारत में भी मिलते हैं | यहाँ हर साल कार्तिक माह में पुष्कर ऊंट मेला भी आयोजित होता है जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं | यहाँ हिन्दुओं की आस्था पुष्कर के सरोवर  में बहुत है | कहा जाता है यह सरोवर प्रभु ब्रह्मा द्वारा निर्मित है |

9-उदयपुर

उदयपुर को THE CITY OF LAKES यानी झीलों का शहर भी कहा जाता है | यह rajasthan की एक बहुत ही ज़्यादा सुन्दर और रॉयल जगह है जो माउंट अबू और पुष्कर दोनों जगहों के बहुत ही क़रीब है | यह बहुत रोमांटिक जगह है | यहाँ काफी बड़े और रॉयल होटल चेन्स भी हैं जैसे-The oberoi udaivilas,The City Palace hotel आदि | और तो और यहाँ differently abled लोगों के लिए एक अलग से हड्डियों का अस्पताल भी है-नारायण सेवा संसथान | इस अस्पताल में दुनिया के बड़े-बड़े डॉक्टर्स इलाज करते हैं |

झीलों का शहर

उदयपुर का वर्णन कई सीरियल और  फिल्मों में भी हुआ है जैसे-यह रिश्ता क्या कहलाता है,यह जवानी है दीवानी आदि |

10-जैसलमेर

यह किसी कहानियों के शहर की तरह लगता है | Rajasthan के रेगिस्तानी इलाके में बना यह शहर इस राज्य की वास्तविक छवि दर्शाता है | यहाँ camel safari का एक अलग ही आकर्षण है  | यह बहुत शांत जगह भी है | यहाँ भी बहुत बड़े-बड़े किले और हवेलियां हैं |

rajasthan के रेगिस्तानी इलाके में स्थित एक  शहर

जैसलमेर का किला 850 साल से भी ज्यादा पुराना है | यहाँ सालभर कई टूरिस्ट्स आते हैं |

11-जोधपुर

यह rajasthan का जनसँख्या के मामले में दूसरा सबसे बड़ा शहर है और इसको ब्लू सिटी के नाम से भी जाना जाता है | यहाँ पर मेहरानगढ़ का किला स्थित है जो दुनिया का सबसे संरक्षित,सबसे बड़ा और साफ़ किला है | यहाँ पर AIIMS यानि आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज भी स्थित है | भारत में पहेली सूर्य की किरण यहीं पड़ती है |

ब्लू सिटी के नाम से मशहूर जगह

जोधपुर को सन सिटी के नाम से भी जाना जाता है | यहाँ की खूबसूरती इतनी है की TOURISTS का यहाँ से कही और जाने का मन नहीं करता |



तो दोस्तों मेरे अनुसार यह थी Rajasthan की 11 सबसे सुन्दर और अनोखी जगहें घूमने के लिए,तो अब आप जब भी Rajasthan जाएँ इन 11 जगह जरूर घूमें |
अगर आप को इन 11 जगहों के अलावा भी कोई और जगह अच्छी लगी हो जिसका वर्णन हमने यहाँ नहीं किया हो तो कमेंट सेक्शन में जरूर कमेंट करके बताएं और हमारे फेसबुक पेज को भी जरूर like करें |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Comment करने से पहले इन बातो पर ध्यान दीजिये-

1-किसी भी कमेंट को 3-4 बार ना दोहराएं
2-गलत शब्दों का इस्तेमाल ना करें
3-सवाल डिटेल में पूंछे मै अच्छे से जवाब दे सकूँ
4-कमेंट करते वक़्त कुछ लिंक या एड्स शेयर ना करें
5-ऊपर दिए गए 4 वाक्यों का ख्याल रख कमेंट करें