Coronavirus क्या है ? क्या है इस से बचाव के उपाय - कोरोनावायरस टिप्स - Jaane Sab kuch

Breaking

सोमवार, 10 फ़रवरी 2020

Coronavirus क्या है ? क्या है इस से बचाव के उपाय - कोरोनावायरस टिप्स

दोस्तों आजकल आप के सुनने में भी एक शब्द जरूर आया होगा जो है- Coronavirus या nCov  जो एक तरीके का वायरस है जो कि चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ है | तो आइये जानते हैं इसके बारे में सबकुछ-

nCov क्या है ?

nCov यानी novel coronavirus | इसे इसी नाम से अधिकतर जाना जाता है |

इसका ऑफिशल नाम है- COVID-19

यह नाम इसे WHO यानी World Health Oraganisation ने दिया है |



क्या है Coronavirus ?

Coronavirus जिसे Wuhan Virus भी कहा जाता है एक तरीके का वायरस है जो जानवरों द्वारा इंसानो में फैलता है | इस का एक मुख्य कारण जानवरों के मीट का सेवन करना भी होता है |




इसे से तेज़ बुखार,दर्द और खांसी के साथ ही मनुष्य का रेस्पिरेटरी सिस्टम भी प्रभावित होता है | इस से SARS यानी सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम भी हो सकता है | यह बहुत ही तेज़ी के साथ फैलता है | यह जानलेवा भी साबित हो सकता है |

coronavirus क्या है ?


कहाँ से आया है ये वायरस ?

इस वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से साल 2019 के आखरी महीने दिसंबर में यहाँ के एक मीट मार्किट से हुई थी | यह अब बहुत ज्यादा फ़ैल चुका है और घातक बन गया है |




इसके लक्षण क्या-क्या है ?

इसके लक्षण है बुखार ,खांसी ,जुखाम ,सर्दी ,नाक बहना आदि जो के सामान्य वायरल फीवर के लक्षण जैसे होते है फिर बाद में सांस लेने में परेशानी के साथ ही साथ यह भयानक रूप धारण कर लेता है |




क्या हैं इससे बचाव के उपाय ?

Coronavirus का सही इलाज़ अभी तक नहीं पता होने के कारण इससे बचने के लिए कुछ बचाव के उपाय ही अपनाने जरूरी हैं जैसे-

1-साबुन से अच्छी तरीके से हाथ धोना
2-मास्क पहनना
3-मीट,मछली,समुद्री जानवरो के सेवन से परहेज़
4-ज़रूरत होने पर ही यात्रा करना
5-हैंड सांइटिज़ेर का इस्तेमाल करना
6-छींकते वक़्त टिश्यू पेपर का प्रयोग करना
7-जिन व्यक्तियों को खांसी ज़ुखाम हो उनसे दूर रहना आदि 




इससे देश-विदेश में क्या फर्क पड़ा है ?

चीन और आस-पास के देशों में coronavirus की पुष्टि कई लोगों में हो चुकी है साथ ही साथ कई जाने भी जा चुकी हैं जो कि मानव जीवन के लिए सही नहीं है |

यह अब तक चीन,भारत,रूस,पकिस्तान,नेपाल,इंडोनेशिया,सिंगापुर,यूऐइ आदि में फ़ैल चूका है  और घातक बन चूका है |




इससे कई देशों की अर्थव्यवस्था में भी गिरावट देखि गयी है क्युकी कई इंडस्ट्रीज में चीन से ही रॉ मटेरियल आता का आयात होता है जो की अब इस वायरस के कारण ठप्प पड गया है |



इस से कैसे निपटा जा रहा है ?

इस से बचाव के गाइडलाइन्स सरकार द्वारा दे दिए गए है और कई देशों के डॉक्टरों की टीम इसके पुख्ता इलाज़ को ढूंढ रही है | लोग बस सयम बनाये रखे और सरकार के निर्देश अनुसार चलें |




मेरी आप सभी से यह ही गुज़ारिश है की सावधान रहे घबराएं नहीं इस समस्या का समाधान भी इंसान का दिमाग ढूंढ ही लेगा | अधिक जानकारी के लिए हमारा ब्लॉग पढ़ते रहिये और कमेंट करके अपने सुझाव बताइये |


भारतीय सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है |

24*7 हेल्पलाइन नंबर = +91-11-2397-8046
EMAIL = ncov2019@gmail.com

5 टिप्‍पणियां:

Comment करने से पहले इन बातो पर ध्यान दीजिये-

1-किसी भी कमेंट को 3-4 बार ना दोहराएं
2-गलत शब्दों का इस्तेमाल ना करें
3-सवाल डिटेल में पूंछे मै अच्छे से जवाब दे सकूँ
4-कमेंट करते वक़्त कुछ लिंक या एड्स शेयर ना करें
5-ऊपर दिए गए 4 वाक्यों का ख्याल रख कमेंट करें